भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस बार भाजपा कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सेंध लगाने पूरा जोर लगा रही है। यहां से एक के बाद एक नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। अब शुक्रवार को छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पहुंचे है, उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें है।
शाह ने मुख्यमंत्री निवास आने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटा दिया। ऐसे में अटकलें है कि शाह भाजपा की सदस्यता ले सकते है। उनके साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और उनकी पत्नी माधवी शाह भी भाजपा में शामिल होंगी। शाह तीन बार से विधायक है। शाह भाजपा में जाते है तो इसे पूर्व सीएम कमलनाथ के लिए बड़ा झटके के रूप में देखा जा रहा है।

Comments (0)