मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी शायद भूल गए है कि, 1980 में किसकी सरकार थी। बीजेपी सबका साथ सबके विकास की बात करती है। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के खून में अभी भी अंग्रेजों का जीन है। ये वहीं लोग हैं जो आतंकवादियों का समर्थन करते हैं। दिग्विजय सिंह को विद्रोह भड़काने में मजा आता है।
वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस के विधायक कांतिलाल भूरिया पर एमपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा कि, इस तरह के बयान गैर जिम्मेदाराना है। मोदी जी का मान सम्मान पूरी दुनिया में है। इससे कांग्रेस के तथाकथित लोगों के पेट में दर्द होता है। कांग्रेस के नेताओं के दुनिया में क्या हालात है हम सभी को पता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने इस देश में लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस के इस देश में इमरजेंसी लगाकर लाखों लोगों को जेल में ठूसा था।कांग्रेस नेका भूरिया का विवादित बयान
वहीं कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की थी। कांतिलाल ने कहा था कि, यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में कोई किसी के दबाव में नहीं चलता। यहां तो भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। उनका बस चले, तो नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म करके हिटलर शाह और सद्दाम हुसैन बन जाएंगे। वह किसी मंत्री को आगे नहीं आने देते। केवल बस मोदी दिखना चाहिए।Read More: MP के CM शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी की लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता
Comments (0)