मध्य प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। अब चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में 13 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रदेश आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में सभा करेंगे।
राजनाथ सिंह किसानों को कई सौगात देंगे
आपको बता दें कि, राज्य की शिवराज सरकार ने 13 जून को राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ बुलाया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। इस मौके पर वो ( राजनाथ सिंह ) किसानों को कई सौगात देंगे। इस कार्यक्रम के दौरान डिफाल्टर किसानों का ब्याज के पैसे इसी दिन भरे जाएंगे, किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि डाली जाएगी। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि के 2 हजार रुपए भी डाले जाएंगे।12 जून को एमपी आ रहीं प्रियंका गांधी
आपको बता दें कि, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को महाकौशल से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगी। कांग्रेस ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव लगभग साढ़े 4 घंटे जबलपुर में रुकेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के साथ एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।Read More: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा - हम जय श्री राम का नारा नहीं लगाते
Comments (0)