CG News : कोरबा। कोरबा जिले में एक खतरनाक कोबरा सांप किचन में फ्रिज के नीचे बैठा था। उस दौरान युवक पानी पीने के लिए गया था। उसने फ्रिज से पानी निकालकर पी भी लिया, तभी उसकी नजर पड़ी। जिसके बाद युवक डर गया। कोबरा को इस अवस्था में देख युवक वहां से भाग निकला। बाद में इस खतरनाक कोबरा का रेस्क्यू किया गया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला सर्वमंगला इलाके के चंद्र नगर गांव का है। यहां पर हिमांशु पटेल का परिवार रहता है। रोज की तरह घर के लोग रविवार रात को भी खाना खाकर सो गए थे। इस बीच देर रात को हिमांशु सोकर उठा था। सोकर उठने के बाद वो किचन में घुसा। युवक को देखने के बाद कोबरा किचन में बने स्लैब के नीचे जाकर बैठ गया। इसके बाद उसने फ्रिज खोला। उस वक्त वह आधी नींद में था। युवक ने कोबरा के पीछे का हिस्सा देखा था, उसे लगा कि ये छिपकली होगी। मगर जब उसने ठीक से देखा तो वहां नाग था। उसे देखकर वह हैरान रह गया। नाग भी वहां से निकलकर सामने की तरफ जाकर स्लैब के नीचे बैठ गया।
किचन में फ्रिज के नीचे बैठा था कोबरा
Comments (0)