CG News : गरियाबंद- स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा सिलाई प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ। स्वावलंबी महिला विकास समिति की से महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन की दिशा में सेवा प्रकल्प सिलाई प्रशिक्षण केंद्र विषय पर सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आत्मनिर्भर कार्यशाला लगाकर ग्राम पथरमोंहदा,भिलाई की महिला एवम् बालिका को स्वरोजगार के लिए सिलाई प्रशिक्षण 3 महिने तक दिया गया, सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर की ओर से सभी को प्रमाणपत्र दे कर किया गया।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य संस्थान ने 300 महिलाओं को सिलाई सिखाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
आत्मनिर्भर बनाने में स्वावलंबी महिला विकास समिति अपनी भूमिका निभा रही
मैं पूरे दिन इन महिलाओं के बीच मे रहकर इनको सिलाई सिखाने में मदद करती हूं मेरा उद्देश्य है कि ग्राम पंचायत की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। – तनु साहू अध्यक्ष स्वावलंबी महिला विकास समिति समिति की अध्यक्ष तनु साहू ने बताया कि स्वावलंबी महिला विकास समिति की पूरी टीम के सहयोग से यह सदकार्य कार्य आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिलाई केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क सिलाई कार्य सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने में स्वावलंबी महिला विकास समिति अपनी भूमिका निभा रही है। यह महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में पत्थर का मील साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को परिवार के आर्थिक संबल प्रदान करने की महती आवश्यकता है। इस कार्य को सीखकर ये महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बन परिवार में आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती एवं मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा विगत तीन माह से बहनों को सिलाई प्रशिक्षण बड़ी कुशलता से दिया गया है।
Read More: मुख्यमंत्री भूपेश पहुंचे जेएन पांडेय स्कूल : बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर कराया शाला प्रवेश....
Comments (0)