मां पीतांबरा की रथ यात्रा और मां पीतांबरा के प्राकट्योत्सव को(DATIA MAA PITAMBARA ) दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। रथ यात्रा शाम 6 बजे पीतांबरा पीठ के सामने से शुरू होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ-साथ (DATIA MAA PITAMBARA )कई मंत्री रथ को खींचते हुए आगे बढ़ाएंगे। रथ यात्रा शहर की 4 किमी लंबी परिक्रमा लगाकर स्टेडियम ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न होगी। रात 8 बजे से स्टेडियम में रंगारंग भजनों का कार्यक्रम होगा।
900 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तैनात
रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर जिले के 900 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों पर होगी। आज दोपहर 12 बजे रथ यात्रा मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। स्थानीय लोग दोपहर 12 बजे से पहले वाहन लेकर अंदर आ सकते हैं। इसके बाद उन्हें वाहन के साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3.55 बजे हेलीकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे दतिया हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से माई के रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 6.30 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
मंदिर से स्टेडियम तक यात्रा का ये मार्ग श्री पीतांबरा माई की रथ यात्रा शाम ठीक 6 बजे निकलना शुरू होगी। रथ यात्रा श्री पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों राजगढ़ चौराहा, भैरव मंदिर, तिगैलिया, टाउनहाल, पटवा तिराहा, किलाचौक, दारूगर की पुलिया, बिहारी जी मंदिर, वापस तिगैलिया होते हुए, भैरव मंदिर, राजगढ़ चौराहा, बम-बम महादेव, बस स्टैंड से स्टेडियम ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न होगी। यहां भजन संध्या का आयोजन होगा।
Comments (0)