भोपाल, एक ओर प्रदूषण कम करने के लिए शहर में तमाम इंतजाम हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसका ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार बीते दो सालों में सबसे प्रदूषित दिन रहा। एक्यूआइ 375 तक पहुंच गया। हवा में प्रदूषण के स्तर के आधार पर पूरा शहर रेड जोन में है। ठंड बढ़ने के साथ राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार बिगड़ रहा है।
यह दूसरा मौका है जब भोपाल शहर रेड जोन में है। इससे पहले 1 अक्टूबर को आंकड़ा 300 पार जा चुका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शाहपुरा और अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में एक्यूआइ 375 रहा। कलेक्ट्रेट में 328 तो वहीं टीटी नगर में एक्यूआइ 320 मापा गया।
ठंड बढ़ने के साथ राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार बिगड़ रहा है।