मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। जिसके मद्देनजर अपनी मांगों को पूरी कराने के लिए विभिन्न संगठन सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे है। प्रदेशभर में इस वक्त आंदोलन और प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब परिवहन विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
अपनी मांग पूरी न होने पर नाराज अधिकारी और कर्मचारी 5 जून से अनिश्चकालीन हड़ताल पर चले गए है। परिवहन विभाग के आंदोलन का यह दूसरा दिन हैं। आम लोगों को इस आंदोलन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लाइसेंस निर्माण और नवीनीकरण जैसे कार्यो पर इसका सीधा असर पड़ता दिख रहा हैं। इसके अलावा कई दूसरे विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

Comments (0)