एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनावी शंखनाद करने के लिए प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंची। यहां पर प्रियंका गांधी के नर्मदा पूजन के पहले कांग्रेस एक शख़्स को हनुमान जी की वेशभूषा में पूजा स्थल पर घुमा रही है। बता दें कि, मेरठ से आये हनुमान जी बने व्यक्ति के हाथ में गदा है। पोशाक की वजह से हनुमान जी बने शख्स बोल नहीं पा रहे हैं। लेकिन उन्होंने इशारों में समझाया कि, वो किसी को आशीर्वाद देने आये हैं।
प्रियंका गांधी ने मां नर्मदा की पूजा की
वहीं यहां पर सबसे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मां नर्मदा की पूजा की। इसके बाद वह गोंड रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी की इस जनसभा के लिए ख़ास तैयारियां की गई हैं। शहर भर में जगह जगह पोस्टर, बैनर लगाए गए हैं।कांग्रेस की नजर आदिवासी वोट पर
आपको बता दें कि, जबलपुर राज्य के महाकोशल क्षेत्र का केन्द्र है और यहां आदिवासी मतदाताओं संख्या बहुत ज्यादा है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 8 जिलों के इस संभाग में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की, जबकि शेष 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी।Read More: जानें सुशील मोदी ने ऐसा क्यों कहा कि, मुंशी बनकर रह गए हैं सीएम नीतीश कुमार
Comments (0)