एमपी सरकार चुनावी साल में कई अभियान चला रही है।(USEFUL INFORMATION)इसी कड़ी में प्रदेश में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए राज्य सरकार अभियान चलाएगी। घर-घर जाकर आधार अपडेट किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (USEFUL INFORMATION)ने इसके लिए अगल से बजट प्रविधान भी किया है।
बच्चों के आधार कार्ड बनाए भी जाएंगे
महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद ली जाएगी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव के मुताबिक कि अभियान के दौरान शून्य से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाए भी जाएंगे। इस कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद ली जाएगी। इसमें खर्च होने वाली राशि राज्य सरकार वहन करेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी इंसेंटिव दिया जाएगा।
गौरतलब है कि एमपी में साढ़े आठ करोड़ आधार कार्ड बने हैं। लाड़ली बहना योजना लागू होने के बाद तेजी से आधार अपडेट कराए जा रहे हैं। फरवरी में 12 लाख और मार्च में 30 लाख आधार अपडेट कराए गए हैं। आधार में मुख्य रूप से नाम, पता और जन्म तिथि में संशोधन कराया जा रहा है
Comments (0)