मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपनी विधानसभा क्षेत्र दतिया में प्रवास पर है। इस दौरान गृहमंत्री डॉ. मिश्रा दतिया के ग्राम गरेरा, उदगवा, पलोथर,पहुंचे। यहां उन्होंने लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटकर महिलाओं का पुष्प माला देकर सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने क्षेत्र में किए गए विकास के बारे में बताया और कहां कि, भारतीय जनता पार्टी आमजन और किसानों के साथ है।
कांग्रेस नेता झूठ की एक मशीन है
वहीं आगे गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनता से कहा कि, अब चुनाव के नजदीक आते-आते कांग्रेस नेता भी आपके पास आएंगे सभी जानते हैं, कांग्रेस नेता झूठ की एक मशीन है। उन्होंने आगे कहा कि, हमारी सरकार महिलाओं को एक हजार रुपए उनके खाते में 10 तारीख को डाल देगी । हमारी सरकार ने लाडली लक्ष्मी जैसी योजना आमजन को दी है। ऐसी कई योजनाएं महिलाओं के सम्मान में संचालित है। यहां तक कि, गरीब घरों को एक रुपए किलो गेहूं चावल भी मिल रहा है।गृहमंत्री का कांग्रेस पर तंज
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, अब कांग्रेस नेता हर चुनाव की तरह आपके पास हरा नीला, पीला कागज और योजनाओं के फार्म लेकर प्रलोभन के साथ देने का वादा करते हुए पहुंचेगे। उनसे पूछना है पहले भी रंगीन कागज भरवाए क्या किसानों का दो लाख का कर्ज माफ किया है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्राने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन है और लोगों के साथ छलावा के अलावा कुछ करती नहीं है।Read More: MP के सीएम शिवराज सिंह के सख्त तेवर, बोले - मप्र में लव तो चल सकता है, लेकिन जिहाद नहीं
Comments (0)