रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोठान और गौ-माता की सेवा को लेकर राजनीति चल रही है। एक ओर जहां भाजपा राज्य सरकार की गोठान योजना की हकिकत दिखाने के लिए चलबो गोठान-खोलबो पोल अभियान चला रही है तो वहीं अब छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने मेरा गौठान मेरा अभिमान की शुरूआत की है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रदेश के 10,000 से अधिक गौठान में मेरा गौठान मेरा अभिमान (गौ सेवा पखवाड़ा) की शुरुआत की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा के नेतृत्व में आज रायपुर स्थित गोकुल नगर गौठान में जाकर इस अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस 22 मई से 7 जून तक छत्तीसगढ़ के समस्त गौठान में जाकर इस अभियान को चलाएगी।
मेरा गौठान मेरा अभिमान के तहत आज राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा ने गौठान में हो रहे कार्यों का जायजा लिया। साथ ही गौठान समिति के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए गौ माता की सेवा की गई। गौठान में गोबर से उत्पन्न होने वाले वस्तुओं का निरीक्षण किया, महिला स्व-सहायता समूह का सम्मान किया। आज इस कार्यक्रम में गौठान से संबंधित सभी कर्मचारियों, महिलाओं का उपचार कर रहे डॉक्टर का सम्मान किया गया। प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा द्वारा रायगढ़ के संबलपुर गौठान से इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने रायगढ़ से की अभियान की शुरुआत
Comments (0)