अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं भोपाल से BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में आ गई है। उन्होंने हिन्दुओं को ज्यादा संतान पैदा करने की सलाह दी है। बीजेपी सांसद ने कहा कि, हिंदू कम संतान पैदा कर रहे हैं। एक संतान पैदा कर रहे हैं, कुछ तो संतान ही पैदा नहीं कर रहे हैं। सनातन को बचाने के लिए हिंदू ज्यादा संतान पैदा करें।
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि, देश में जब अधर्म बढ़ता है, देशद्रोह बढ़ता है तो उसके कई कारण होते हैं। हमारे देश रोहिंग्या आए, उनकी संतानें कई रूपों में आए। भेष बदलकर वो देश में रह रहे हैं और यहां आतंकवादी गतिविधियां, चोरी, बदमाशी, गैर कानूनी जितनी भी गतिविधियां हैं वो कर रहे हैं। उनकी संतानें कभी देश भक्त नहीं हो सकतीं। ये गारंटी है। बांग्लादेश की संतानें कभी देशभक्त नहीं हो सकते। ये गारंटी है।
सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि, अब इनकी संतानों को बढ़ाने के लिए कोई कह नहीं सकता। हिन्दुओं की संतानों को मुस्लिम बरगलाकर, धर्तांतरण करवाकर ले जा रहे हैं। हिंदू कम संतान पैदा कर रहे हैं। एक संतान पैदा कर रहे हैं, नहीं तो नहीं कर रहा है। वो अनाथालय से बच्चे लेकर अपने को माता-पिता कहलाने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा है। मैं इसका विरोध करती हूं। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, खुद की संतान 2 होती है तो अच्छी है। अगर देश भक्त लोग हैं तो देशभक्तों की संतानों को अपनी संख्या में लाना चाहिए और देश को बचाना चाहिए, नहीं तो विधर्मी हमें समाप्त करने पर तुले हैं। ये हमें बर्दाश्त नहीं है। इसके लिए सनातनी को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करना ही चाहिए।
Read More: पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल के ICU में किया गया भर्ती
Comments (0)