MP NEWS - पीएम मोदी आज यानी सोमवार को मध्यप्रदेश के विंध्य दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने पीएम की जमकर तारीफ की। ( MP NEWS ) सीएम ने कहा कि, पीएम मोदी आज यहां जल जीवन मिशन की सौगात देने आए हैं। अब आप टोटी खोलोगे तो घर-घर पानी आएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा हैं।
कांग्रेस के शासन के दौरान गड्ढ़ों में सड़कें हुआ करती थी
कांग्रेस पर बरसते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, बाणसागर बांध का कांग्रेस के राज्य में सिर्फ शिलान्यास ही हुआ था, कभी पूरा नहीं बना। हमने पूरा बनाया, जिस कारण अब हर जगह इससे सिंचाई हो रही हैं। कांग्रेस के शासन के दौरान गड्ढ़ों में सड़कें हुआ करती थी और आज गांव-गांव में फोरव्हीलर हैं। इस दौरान सीएम ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि, जब पुरानी सरकार 15 महीने के लिए आ गई थी, उस समय पीएम मोदी ने घर भेजे, लेकिन उस सरकार ने घर बनाए ही नहीं।
पीएम हमारे दिल में बसते हैं। हमारे मन में बसते हैं
जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि, पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन के पैसे भेजे, इसे भी कांग्रेस ने वापिस कर दिए थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि, पीएम मोदी हमारे दिल में बसते हैं। हमारे मन में बसते हैं। वे ( पीएम) हमसे मन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि, 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वां संस्करण यानी की पीएम मोदी 100 वीं बार मन की बात करेंगे।
पीएम मोदी का गांव,गरीब, किसानों से लगाव है
वहीं बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस दौरान कहा कि, इससे पहले आज तक जो भी पीएम हुए, कभी होल से बाहर आकर गांव में पंचायतों से रूबरू नहीं हुए। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी का गांव से, गरीब से, किसानों से बहुत ही लगाव है।
ये भी पढ़ें - क्या AAP का बढ़ेगा राष्ट्रीय कद, देश भर में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी
Comments (0)