मध्य प्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एमपी कांग्रेस को आज लगेगा एक और बड़ा झटका। मप्र कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेश पचौरी होंगे बीजेपी में शामिल। आज सुबह 9 बजे भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा का थामेंगे दामन। उनके साथ कई बड़े नेताओं के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इसमें धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी का भी नाम शामिल है। बता दें कि सुरेश पचौरी मनमोहन सरकार में मंत्री थे। वे 24 साल राज्यसभा सदस्य रहे। युवक कांग्रेस और सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।
मध्य प्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एमपी कांग्रेस को आज लगेगा एक और बड़ा झटका। मप्र कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेश पचौरी होंगे बीजेपी में शामिल।
Comments (0)