ग्वालियर, टैक्स बचाने के लिए शहर के नगर निगम ने अनोखा तरीका निकाला है। इस तरीके की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। दरअसल, ग्वालियर निगम अब डीजल-पेट्रोल उत्तर प्रदेश के झांसी से खरीदेगा। अनुमान लगाया गया है कि इससे निगम को सालाना 1.20 करोड़ रुपये की बचत होगी।
11 नवंबर को हुई निगम परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दलों के पार्षदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
ग्वालियर नगर निगम अपने अनोखे फैसले की वजह से चर्चा में है। दरअसल, टैक्स के रूपए बचाने के लिए ग्वालियर नगर निगम मध्य प्रदेश को छोड़कर उत्तर प्रदेश के झांसी से पेट्रोल-डीजल खरीदेगा। यह प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। यूपी में वैट और सेस की वजह से पेट्रोल-डीजल एमपी से सस्ता मिलता है।
Comments (0)