एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आज सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, लंबी चर्चा चली और हम कर्नाटक दोहराएंगे।
कांग्रेस MP में 150 सीटें मिलने वाली हैं
कांग्रे के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि, हमारी लंबी चर्चा चली। हमारा आंतरिक आंकलन है कि, हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिलीं। हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि, जो कर्नाटक में किया उसे रिपीट करेंगे। बता दें कि, राजधानी दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे, कमलनाथ और अन्य नेता मौजूद थे। बैठक में महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और अन्य नेता उपस्थित रहे।कमलनाथ ने राहुल के बयान पर कही ये बात
हालांकि प्रदेश में कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से पूछा कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सीएम फेस कमलनाथ होंगे तो इस पर राहुल गांधी ने अपनी बात दोहराई और कहा कि, भईया 150 सीटें आने वाली हैं।राहुल गांधी के पास इनपुट है
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि, अभी बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष व अन्य नेताओं के साथ बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा कि, चुनाव में कैसी रणनीति बनाई जाए, मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बयान समर्थन करते हुए कहा कि, एमपी में कांग्रेस को 150 सीटें मिलने वाली हैं। कमलनाथ ने कहा कि, इस भरोसे का आधार है कि, राहुल गांधी के पास इनपुट है।Read More: चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका, महिलाओं, बेरोजगारों को खोला चुनावी पिटारा
Comments (0)