MP NEWS - साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होना हैं। चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली हैं। ( MP NEWS ) कांग्रेस सत्ता में आने के लिए तमाम जतन कर रहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। जनता को अपने पक्ष में करने के लिए पीसीसी चीफ हर दिन अपने चुनावी पिटारे में से घोषणाएं कर रहे हैं।
समूचे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है - नेता प्रतिपक्ष
इसी क्रम में कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर को भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार को घेरा है। एमपी के जबलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, समूचे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कोरोना काल में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया।
कांग्रेस की तरफ से आगामी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा होगा
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर अपने परिजनों को नियमों के विरुद्ध लाभ पहुंचाने और उच्च पद पर बैठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के खजुराहो में सांसद प्रतिनिधि के पास बेहिसाब संपत्ति कहां से आई यह भी जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि, जनता सब देख और समझ रही है जो आने वाले चुनाव में जवाब देगी। कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया हैं कि, आगामी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा होगा।
ये भी पढ़े- mallikarjun kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बोले – नोटबंदी पर पर्दा डालने के लिए की गई ‘दूसरी नोटबंदी’
Comments (0)