एमपी में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने लगा है। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। डॉक्टर गोविंद सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि साम, दाम, दंड, भेद के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
आपको बता दें कि, एमपी के भिंड के संस्कृति मैरिज गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सह प्रभारी शिव भाटिया ने शिरकत की। उनके अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री राकेश चौधरी, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, गोहद विधायक मेवाराम जाटव, जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस साम, दाम, दंड, भेद से चुनाव लड़ेगी
कांग्रेस कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के सीनियर नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि, इस बार कांग्रेस साम, दाम, दंड, भेद से चुनाव लड़ेगी। सीधे-साधे रहकर काम चलने वाला नहीं है। बराबरी का मुकाबला करना पड़ेगा। सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, ढीले-ढाले कमजोर प्रत्याशी टिकट मांगने का मन ना करें। भिंड जिले के चुनाव के दौरान गोलियां चलती है। इसी वजह से शक्तिशाली प्रत्याशियों को टिकट वितरण में कांग्रेस वरीयता देगी।
Read More: "लाडली बहना योजना" चुनाव को देखते हुए नहीं बनाई गई है, शिवराज सिंह ने कहा - मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया है
Comments (0)