CG News : रायपुर में 5 जून (बीते दिन) पर्यावरण के छेत्र में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा पर्यावरण दिवस के शुभअवसर पर पर्यावरण गोष्ठी एवँ शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ आराध्या देवी भारत माता की मूर्ती पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित तथा भारत माता की वंदना कर किया गया। आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर लगभग 150 से भी अधिक सदस्य उपस्थित रहे । जिनका स्वागत, अभिनंदन संस्था अध्यक्ष मोहन वार्ल्यानी जी द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 नए सदस्यों ने ग्रीनआर्मी संस्था में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी वचन बद्वत्ता दोहराते विचार व्यक्त किये। पर्यावरण विचार गोष्ठी के दौरान सेंट पेलोटी कालेज, महिला गुरुकुल महाविद्यालय कालीबाड़ी, खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय छात्राओं ने विशेष रूप से सहभगिता दर्ज कराई।
5 जून को आत्ममंथन के रूप में करना चाहिए।
नए जोनपदाधिकारियों ने भी शपथ अधिकारी के उपस्थिति में शपथ ग्रहण कर वचन बद्वत्ता दोहराई। जिसके पश्चात संस्था संस्थापक अमिताभ जी द्वारा संस्था में शामिल सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए संस्था की गतिविधियों एवँ कार्यप्रणाली की जानकरी प्रदान की गई। ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष मोहन यानी में उपस्थित जनसमुदाय को कहां की प्रकृति का सबसे सरल तरीके से संरक्षण करना चाहते हो तो अपने संसाधनों को कम से कम कर ले। ग्रीन विंग अध्यक्ष हरदीप कौर पूर्वा जी द्वारा युवाओं एवँ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु आगे आने हेतु अपील करते हुए कहा कि अगर विद्यार्थी एवँ युवा पर्यवारण संरक्षण हेतु आगे आएंगे तो पालकगण स्वतः जागरूक होंगे एवँ पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होंगे। आज के इस कार्यक्रम का संचालन मिस नेहा साल्मन द्वारा किया गया जिनके कारण संपूर्ण पर्यावरण प्रेमियों का ध्यान सभा की ओर केन्द्रित रहा। डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ब्राउन विन चेयर पर्सन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, जल संरक्षण, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने, सिंगल यूज़ नो प्लास्टिक के लिए साल भर किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण व आकलन हमें प्रतिवर्ष 5 जून को आत्ममंथन के रूप में करना चाहिए।
Comments (0)