मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के बड़े जिलों की सीमाएं तय करने का फैसला किया है. इस कवायद के तहत एक आयोग का भी गठन किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी एक पूर्व आईएएस अधिकारी को दी गई है. जनता से इसके लिए सुझाव भी मांगे गए हैं. सीएम डॉ.मोहन यादव का कहना है कि जिले के आकार बड़े होने के कारण लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में ज्यादा समय लगता है और उनकी बेहतरी के लिए ही जिले की विसंगतियों को दूर किया जाएगा.