MP NEWS - बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। ( MP NEWS ) राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के उज्जैन में दिए बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि, हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हों।

दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला
आपको बता दें कि, कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी के सीनियर नेता प्रत्येक जिले में जाकर मंडल वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। पूर्व सीएम ने बिजली, डीजल गैस व अन्य पर बढती महंगाई के साथ-साथ केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार को घेरा।
हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो
इस दौरान दिग्विजय सिंह से जब पूछा कि, यदि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कोई नेता सिंधिया की तरह विरोध पर उतर कर बीजेपी में शामिल हो जाएगा तो कांग्रेस क्या करेगी? जवाब में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो। दिग्विजय सिंह यहीं नहीं आगे उन्होंने कहा कि, जब राज्य में कमलनाथ सरकार को गिराया गया उस वक्त राजा, महाराजा बीजेपी के हाथों बिक गए।
ये भी पढ़ें - MP NEWS: CM शिवराज सिंह का कमलनाथ पर हमला, कहा – अधिकारियों को न धमकाएं
Comments (0)