CG News : रायपुर छत्तीसगढ़ में कल से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कल देर शाम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया हैं। वहीं आज दोपहर बाद से ही मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है की अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर अब छत्ताीसगढ़ में भी दिखने लगा है । मौसम विभाग के अनुसार 20 जून के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून दस्तक दें सकता है।
प्रदेश में मौसम हुआ सुहाना