मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश में डीके शिवकुमार की एंट्री पर कहा कि यहां पहले से ही दो डीके है। एक दिग्विजय सिंह और एक कमलनाथ कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए दो डीके बहुत है। बाहर से डीके आ जाएंगे तो अंजाम ए कांग्रेस क्या ही होगा। वहीं दिग्विजय सिंह को उन्होंने एक बार फिर बंटाधार कहा है। कहा कि, दिग्विजय कह लो तो अपने आप बंटाधार आ जाएगा।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीके की एंट्री पर तंज कसते हुए कहा है कि। प्रदेश में पहले से ही दो डीके है। एक दिग्विजय सिंह और एक कमलनाथ, कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए दो DK ही काफी है। ये कमलानाथ को अंदाजा लगाना चाहिए। विश्वास करना है तो उस DK पर मत करो सुरेश पचौरी, भूरिया, अरुण यादव जी घर बैठे हैं इन पर विश्वास करो। उनको भी काम में लो बाहर के लोगों से अब काम नहीं चलने वाला कांग्रेस की मंशा को जनता समझ चुकी है।
कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर पवन खेड़ा के बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, स्वयंभू, भावी और अवश्यंभावी मुख्यमंत्री बने बैठे कमलनाथ पर पवन खेड़ा ने पानी फेरा है। दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की बैठक में भावी वगैरह सब स्पष्ट हो जाएगा। राहुल गांधी यह नहीं भूले हैं कि किस तरीके से कमलनाथ ने 2 लाख के कर्ज माफ करने का झूठ उनसे मध्यप्रदेश में बुलवाया था। कमलनाथ को समझ जाना चाहिए की यह 10 जनपथ का इशारा है, पवन खेड़ा ने आकर पानी फेर दिया।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश में डीके शिवकुमार
Comments (0)