ramayan mahotsav : 01 से 03 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाना है जिस पर पक्ष-विपक्ष एक बार फिर हुए आमने सामने ट्वीट के जरिये कर रहे है एक दुसरे पर पटलवार....तो दूसरी ओर संस्कृति विभाग द्वारा महोत्सव की तैयारियां ज़ोरों पर की जा रही है। महोत्सव में विशेष रूप से अरण्य कांड पर केंद्रित रामायण गाथा की प्रस्तुति होंगी। महोत्सव में विदेशी कलाकारों द्वारा भी आकर्षक स्वरूप में रामगाथा का मंचन किया जाएगा।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान
भगवान राम हम सबके आराध्य हैं हमारी पूरी आस्था भगवान राम के साथ है..हमारे कार्यकर्ता, नेता राम के भक्त हैं आमंत्रण मुझे मिला तो मैं जरूर विचार करूंगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा
वो शासकीय कार्यक्रम है, सबको निमंत्रण है.अरुण साव जी अगर अतिरिक्त निमंत्रण चाहते हैं तो उन्हें अतिरिक्त निमंत्रण दे देंगे उनको 2 कार्ड भेज देंगे...
MP/CG
Comments (0)