मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए प्रदेश की शिवराज सरकार ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना बना कर तैयार की है। जानकारों का मानें तो मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आपको बता दें कि, इस योजना के तहत युवाओं के लिए रोजगार दिलाने के साथ ही कौशल भी सिखाया जाएगा। वहीं आज से इस योजना के पंजीयन शुरू हो रहे हैं।
आज से मुख्यमंत्री "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के पंजीयन शुरू हो रहे हैं। अब तक 1 हजार से ज्यादा उद्योग और अन्य कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।