बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इंदौर में पत्रकार बंधुओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व की बात है कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक नेता भारत को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार की विदेश नीति का परिणाम है कि, दुनिया 21वीं सदी को भारत की सदी कहा जा रहा है।
पीएम मोदी ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति का अंत किया है
वीडी शर्मा ने कहा कि, पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं, आज 140 करोड़ देशवासियों के साथ पूरी दुनिया में भारत के नेतृत्व के प्रति विश्वास पैदा हुआ है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने आगे पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि, स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि, आने वाले समय में भारत विश्वगुरु होगा। आज वो समय आ गया है जब दुनिया के अन्य देशों के राष्ट्र अध्यक्ष कह रहे हैं कि, "Modi is the Boss" इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, पीएम मोदी ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति का अंत किया है।
पीएम 23 जून 2023 को डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे
MP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, मुझे कहते हुए गर्व है कि, एमपी में 38 लाख कार्यकर्ता डिजिटल रूप से भी बीजेपी संगठन से जुड़े हैं। पीएम 23 जून 2023 को डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे जिसमें मध्यप्रदेश के भी 38 लाख कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि, पीएम मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में बीजेपी के घर-घर संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों पर बीजेपी सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के लगभग 5 करोड़ हितग्राहियों से संपर्क करेंगे।
Read More: केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, बोले - पीएम मोदी अपने दोस्तों को बेच रहे देश की संपत्ति
Comments (0)