Nandkumar Sai : पिछले सप्ताह भाजपा से कांग्रेस में आए दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। साय को अध्यक्ष की कुर्सी के साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा। भूपेश सरकार साय के जरिए आदिवासियों को साधने का बड़ा इंतजाम कर रही है। इसी कारण साय को कांग्रेस में आते ही बड़ा पद दिया जा रहा है।
भाजपा में आदिवासियों का सम्मान नहीं है। हालांकि भाजपा की ओर से भी साय के जवाब में कांग्रेस के कुछ नेताओं को लाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी ये केवल बयानों तक ही सीमित है।साय ने अपने इस्तीफे में बताया था की भाजपा के भीतर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही हैं। लेकिन इन सबसे इतर नंदकुमार साय ने एक बार फिर से इस बात का खुलासा किया हैं की आखिर उन्होंने किन वजहों से अपनी मातृपार्टी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।
भाजपा में उनकी भूमिका ख़त्म Nandkumar Sai :
उन्होंने बताया की भाजपा में उनकी भूमिका ख़त्म हो चुकी थी और यही वजह रही की उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश ले लिया। भूपेश सरकार की तरफ से सीएसआईडीसीएस में अध्यक्ष पद दिए जाने के ख़बरों के बीच नंदकुमार साय ने कहा की कांग्रेस में उनकी जिम्मेदारियां क्या होगी, समय बताएगा। फिलहाल उन्हें ऐसी जानकारी नहीं हैं। नंदकुमार साय ने साफ़ किया की किसी बड़े पद की उम्मीद में वे कांग्रेस में नहीं आएं हैं, भाजपा में उनकी भूमिका ख़त्म हो गई थी।
सचिन पायलट की Jan Sangharsh Yatra का आज जयपुर में होगा समापन, फिर होगा शक्ति प्रदर्शन!https://ind24.tv/sachin-pilots-jan-sangharsh-yatra-will-end-in-jaipur-today-then-there-will-be-a-show-of-strength/
Comments (0)