Narottam Mishra - एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार मध्यप्रदेश दौरे पर आने वाले हैं। चुनावी साल में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार कांग्रेस के चुनावी प्रचार को गति देने वाले हैं। युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर नए वोटर्स और युवा वोटर्स से संवाद करेंगे। इस पर गृहमंत्री डॉ. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा हैं (Narottam Mishra)
कांग्रेस के युवा संवाद पर MP के गृहमंत्री का तंज
भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस पार्टी भी राज्य में युवा संवाद करवा रही है। वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के एमपी के दौरे पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, इसका मतलब यह है कि, कांग्रेस के लोग युवाओं को नहीं जोड़ पाए। अब बाहर से आकर कन्हैया कुमार क्या युवाओं को जोड़ पाएंगे ?
18 मई को खरगोन जिले में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होना है
आपको बता दें कि, 18 मई को मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होना है। कांग्रेस नेता सचिन यादव युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजित कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से नए मतदताओं को कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति बताएंगी। इसी कार्यक्रम में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर नए वोटर्स और युवा वोटर्स से संवाद करेंगे। संवाद के जरिए कांग्रेस नए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेगी।
बाहर से आकर कन्हैया कुमार क्या युवाओं को जोड़ पाएंगे?
वहीं कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार के मध्यप्रदेश आने पर एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जोरदार कटाक्ष किया हैं। गृहमंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, इसका मतलब यह हैं कि, कांग्रेस के लोग युवाओं को जोड़ नहीं पाए, अब बाहर से आकर कन्हैया कुमार क्या युवाओं को जोड़ पाएंगे?
ये भी पढ़ें - THE KERALA STORY MOVIE:जाकिर नाइक को शांति दूत बोलने वाले देखें ‘द केरला स्टोरी’-गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
Comments (0)