मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोनों सीटों पर बंपर वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक दोनों सीटों पर 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका हैं। अगर आप भी इन विधानसभा क्षेत्रों के निवासी है और अब तक वोट नहीं डाला है तो शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते है। एमपी की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक 66.01 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बुधनी में 65.08% तो वहीं विजयपुर में 67.01 फीसदी मतदान हुआ है।
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोनों सीटों पर बंपर वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक दोनों सीटों पर 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका हैं।