CG News : इतिहास में पहली बार भव्य 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव'छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक से तीन जून तक ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के लिए देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशी कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।इस आयोजन में शामिल होने के लिए कंबोडिया और इंडोनेशिया ने स्वीकृति दे दी है. इन दोनों देशों के रामायण मंडली से जुड़े कलाकार अपनी नयनाभिराम प्रस्तुति देंगेइस महोत्सव में इन देशों के अलावा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के मानस मंडलियों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे. इस महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति होगी. इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ और केलो आरती का भी आयोजन होगा
इतिहास में पहली बार भव्य 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव'