बस्तर के कांग्रेस नेता और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आबकारी नीति में बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कवासी लखमा ने अपने बयान में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा शराबबंदी की बात कहकर सत्ता में आई है। भाजपा की सरकार आने के बाद गोवा से लेकर बंफर का रेट बढ़ा गया है।
पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि, नई आबकारी नीति का कांग्रेस समीक्षा करेगी, जिसके बाद विधानसभा में सरकार के खिलाफ लड़ाई लडेंगे।