MP NEWS - कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बिना नाम लिए हमला बोला है। ( MP NEWS ) बता दें कि, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सीहोर आए थे और इस दौरान उन्होंने यशराज गार्डन में मीडिया से चर्चा की और कई मुद्दों पर बात करते इशारों-इशारों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मध्यप्रदेश में पिछले चुनाव में ही कांग्रेस की सरकार बन गई थी, लेकिन कुछ लोग बिक गए जिसके कारण सरकार चली गई।
MP की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, इस बार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही है और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बनेगी। उन्होंने कहा कि, जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को पिछले कुछ समय से लगातार हार मिल रही है उन विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वह स्वयं कार्यकर्ताओं की बातों को सुन रहे हैं और उन पर अमल कर रहे हैं।
मतदान के दिन कांग्रेस इतनी मेहनत नहीं कर पाती है
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह एक साथ है और आगामी चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। हालांकि राज्यसभा सांसद ने यह भी स्वीकार किया है कि, मतदान के दिन कांग्रेस इतनी मेहनत नहीं कर पाती है, जितनी करनी चाहिए। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत की जाएगी। वहीं आगे दिग्विजय सिंह ने कहा कि, लहार में अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है उन पर पुलिस कार्रवाई करें अन्यथा पूरे राज्य में कांग्रेस आंदोलन करेगी।
ये भी पढ़ें - HeatWave Warning: इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, यहां पड़ेगी हल्की बौछारें, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
Comments (0)