लोकसभा चुनाव 2024 में एमपी के इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम ने चुनाव के ठीक पहले अपना दल बदल लिया। इसके साथ ही उन्होंने नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपना नॉमिनेशन भी वापिस ले लिया। वहीं अक्षय बम के बीजेपी में जाने के बाद से कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। अब कांग्रेस इस सीट पर किसी भी उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं देगी।
बुधवार की शाम कांग्रेस के 7-8 कार्यकर्ताओं सहित कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने इंदौर के कांग्रेस ऑफिस गांधी भवन के दरवाजे पर बैठकर फोटो खिंचवाई।