MP NEWS - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ एमपी कांग्रेस के कई नेताओं की ओर से हो रही बयानबाजी के बीच सीएम शिवराज सिंह सिंधिया के समर्थन में उतरे हैं। ( MP NEWS ) कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर सीएम शिवराज सिंह ने जोरदार पलटवार किया हैं।
सिंधिया गद्दार नहीं, खुद्दार हैं - CM शिवराज सिंह
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, सिंधिया गद्दार नहीं, खुद्दार हैं। दिग्विजय सिंह पर बरसते हुए सीएम ने कहा कि, कांग्रेस ने चुनाव लड़ा सिंधिया के नाम पर और बुजुर्ग कमलनाथ को सीएम बना दिया। सरकार भी कमलनाथ नहीं बल्कि, पीछे से दिग्गी राजा चला रहे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बोला था कि, काम करो नहीं तो सड़कों पर उतर जाएंगे, तो कमलनाथ ने कह दिया था कि, उतर जाओ। खुद्दार यह कैसे बर्दाश्त कर सकता था। जब कमलनाथ से मिलने जाओ तो बोलते थे चले-चलो । अगर वह लोग गलत होते तो उपचुनाव में कैसे जीतते।
कांग्रेस में छोटेपन और ओछेपन की होड़ लगी है - CM शिवराज सिंह
सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस में छोटेपन और ओछेपन की होड़ लगी है। एक नेता दूसरे को छोटा करने के लिए बड़ा बयान देना चाहता है। इसमें कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी शामिल हैं। कांग्रेस का क्या होगा भगवान जाने।
मध्यप्रदेश में नक्सली, आतंकी, डकैत, गुंडे, बदमाशों को पनपने नहीं दिया जाएगा
वहीं नक्सली एनकाउंटर पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, सवा साल में चार बार नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है। एनकाउंटर में ढेर हुए नक्सलियों पर डेढ़ करोड़ का इनाम था। सीएम ने एनकाउंटर करने वाली फोर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में नक्सली, आतंकी, डकैत, गुंडे, बदमाशों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - Kangana Ranaut के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति और दलाई लामा पर मीम शेयर करना पड़ा भारी
Comments (0)