मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। पूर्व CM शिवराज सिंह के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिवराज सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम डॉ मोहन यागव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 5, 2024
बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
Comments (0)