MP News: ग्वालियर के चिड़िया घर में नन्हे मेहमानों के शोर ने खुशियां ला दी हैं। चिड़िया घर में व्हाइट टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जिनमें एक शावक सफेद और दो पीले रंग के हैं। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन शावकों की विशेष देखभाल की जा रही है। वहीं, अब इन शावकों के जन्म के बाद टाइगरों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। जिसके कारण धीरे-धीरे ग्वालियर के चिड़ियाघर में टाइगर परिवार का कुनबा बढ़ता जा रहा है।
कर्मचारियों को मां मीरा और उसके शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शावक और मां पर निगरानी रखने के लिए कुछ-कुछ घंटों के फासलों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीनों शावक टाइगर स्वस्थ हैं और अपनी मां के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं।
चिड़िया घर में नन्हे मेहमानों की हुई एंट्री (MP News)
ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में टाईगर मादा मीरा ने 3 शावकों को जन्म दिया है। जिनमें से दो शावक पीले और एक सफेद है। मादा मीरा और नर लव ने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया है। अभी हाल ही में जन्मे शावकों का लिंग पता नही चल पाया है। मादा मीरा का जन्म गांधी प्राणी उद्यान में ही वर्ष 2013 में हुआ था।
शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी
तीनों शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिसके लिए एनिमल कीपर की बदल बदल कर ड्यूटी लगाई जा रही है। जू क्यूरेटर (MP News) गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मादा मीरा और उसके तीनों शावक स्वस्थ हैं। उनको भोजन के रूप में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध, उबले हुऐ अंडे दिये जा रहे हैं। साथ ही निर्धारित अवधि तक बच्चों को आईसोलेशन में रखा जाएगा और स्वास्थ्य संबंधी केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के समस्त प्रोटोकॉल्स का पालन किया जा रहा है।
Written By: Sanjana Maurya
Read More: CM शिवराज सिंह का कमलनाथ पर हमला, कहा – अधिकारियों को न धमकाएं
Comments (0)