MP NEWS - मध्यप्रदेश चुनावी साल हैं। इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टी पूरी लगन से अपनी सरकार बनाने में जुटी हुई है। ( MP NEWS ) दोनों ही दल फिर सत्ता में आने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रही हैं।
सीएम शिवराज सिंह ने लाड़ली बहना योजना का की शुरुआत की
वहीं कुछ समय पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना का की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जायेंगे। अब इस योजना के सामने पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कुछ नई स्कीम अपने पिटारे में से निकाली है।
प्रदेश में महंगाई की बुलेट ट्रेन चल रही है - कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रदेश में महंगाई की बुलेट ट्रेन चल रही है जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हो रही हैं। कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार 500 सौ रुपये देने का फैसला किया है। इसके साथ ही पहले गैस सिलेंडर 500 रुपये का था, जिसकी कीमत अब 1 हजार 100 सौ रुपये हो गई है।
कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को 500 रुपये का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की जनता से वादा करकते हुए कहा हैं कि, प्रदेश में हमारी सरकार आने पर महिलाओं को 500 रुपये का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। इसके अलावा राज्य की महिलाओं के लिए हर महीने 1 हजार 500 सौ रुपये दिए जाएंगे। राज्य में हमारी सरकार बनने पर हमारे कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर फॉर्म भरवाएंगे।
कांग्रेस पार्टी राज्य की जनता के हित में अनेको स्कीम निकाल रही है
मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव के चलते कांग्रेस पार्टी राज्य की जनता के हित में अनेको स्कीम निकाल रही है। जिससे महिलाओं को बढ़ती महंगाई का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही भारी वोटो से जीत हासिल कर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में महंगाई की बुलेट ट्रेन चलने की बात कही है।
ये भी पढ़ें - Narottam Mishra: MP में नए वोटर्स को साधने आएंगे कन्हैया कुमार, कांग्रेस पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया कटाक्ष
Comments (0)