मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सभी मतदाता मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। अगर मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं हैं, तो भी वे वोट दे सकेंगे। बताते चले कि वोटर मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया है कि श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02-विजयपुर एवं सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 156-बुदनी में उप निर्वाचन के लिये 13 नवम्बर को मतदान होना है। विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिये दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची वितरित की गई है। क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का क्रमांक, पता, निर्वाचक नामावली में क्रमांक, राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सभी मतदाता मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। अगर मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं हैं, तो भी वे वोट दे सकेंगे।