CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन दौरे पर जाने से पहले मीडिया से बात करहे कहा कि, आज सोशल मीडिया का प्रशिक्षण है, इसकी शुरुआत आज हो रही है। लगातार पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम कर रहे है। सीएम भूपेश ने कहा कि, अभी हमारे 5 संभाग में प्रशिक्षण हुआ। अब विधानसभा में जा रहे हैं, जिसमें सोशल मीडिया प्रमुख है, भाजपा उसी की माध्यम से झूठ फैलाने का काम कर रहे है। उनसे लड़ने के लिए हमारे पास फौज होनी चाहिए। राज्य सरकार की उपलब्धि और केंद्र सरकार की नाकामी को बताएंगे। अजय चंद्राकर के दिग्विजयी घोड़ा वाले बयान पर मुख्यंत्री भूपेश ने कहा कि, अजय चंद्राकर को क्या जिम्मेदारी मिली है? रमन सिंह का अता पता नहीं है, ना बृजमोहन का पता है और ना कौशिक का पता है। सब कुछ तो ओम माथुर है, आजकल मीडिया में भी वही दिखाई देते है। ये लोग ट्विटर खेल रहे हैं।
MP/CG
Comments (0)