Bharat Nyay Yatra : कांग्रेस भारत न्याय यात्रा निकालने जा रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकलेगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली। भारत न्याय यात्रा पर एमपी के खंडवा लोकसभा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने जहां–जहां यात्रा निकाली उनकी यात्रा का क्या असर हुआ है, आपने भी देखा है। हम तो चाहते है, कि वो रोज़ यात्रा निकालते रहे। जितनी यात्राएं वो निकालेंगे, उतनी भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी।
राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर एमपी के खंडवा लोकसभा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने तंज कसा।