Bhopal: भोपाल पुलिस इन दिनों एक ऐसी शातिर तांत्रिक महिला से परेशान है। जो लोगों को सम्मोहित कर उनके गहने उड़ा देती है। हिप्लोटाइज होकर लोग खुद अपने गहने इस तांत्रिक महिला को सौंप देते हैं। एक के बाद एक कई शहरों में इस महिला ने कई वारदातों को अंजाम दे डाला है। भोपाल पुलिस ने इस महिला के फुटेज जारी कर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस को सूचना देने के लिए नंबर 9479990547, 9407075829 जारी किए गए है।
घर में बुजुर्गों और बच्चों को बना रही शिकार
बता दें कि यह महिला पहले तो ऐसे घरों की रेकी करती है। जहां सिर्फ बुर्जुग या फिर बच्चे हों और फिर किसी न किसी बहाने उनसे बातचीत करने लगती है। तभी यह महिला लोगों को इस कदर सम्मोहित करती है। कि लोग खुद ही अपने गहने निकालकर इस ठग को सौप देते हैं। महिला ने शाहजहानाबाद 45 बंगले समेत कई घरों को निशाना बना डाला है।
महिला को पकड़ने पर 30 हजार रूपए का इनाम किया घोषित
काला जादू करने वाली इस महिला की तलाश में इन दिनों पुलिस रायसेन, राजगढ़ और विदिशा के भी चक्कर लगा रही है। महिला इन जगहों पर भी वारदात को अंजाम दे चुंकि है। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। महिला इतनी चालाक है जो पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो जाती है। अब पुलिस ने इस महिला की जानकारी देने वाले 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। महिला घटना को अंजाम देने से पहले घरों की रेकी करती है। बताया जा रहा है महिला काला जादू करके अपने कब्जे में महिलाओं और उन बच्चों को लेती है, जो जल्द उसकी बातों में आकर बिना किसी को बताए घर में रखे रुपये और जेवरात उसके हवाले कर देते हैं। पुलिस ने महिला का फोटो जारी किया है इसके साथ ही जानकारी देने वाले को 30 हज़ार रुपये इनाम देने की घोषणा के साथ पुलिस को सूचना देने के नंबर 9479990547, 9407075829 जारी किए है।
पुलिस ने की सावधान रहने की अपील
तीन जिलों की पुलिस पिछले एक महीने से इस महिला को पकड़ने में जुटी हैं। पुलिस की कई टीमों को महिला की तलाश में लगाया गया है। लेकिन पुलिस अब तक इसे गिरफ्तार करना तो दूर इसकी पहचान तक भी नहीं पहुंच पाई है। ज़रूरत इस बात की है कि आप भी किसी अनजान व्यक्ति को घर में न घुसने दें और ऐसे शातिर ठगों से सावधान रहें जिनकी नज़र आपके कीमती जेवरात पर है।
News BY- Shoaib Khan
Comments (0)