एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर "लाडली बहना योजना" पर सवाल उठाए हैं। आपको बता दें कि, 10 जून को शिवराज सरकार की "लाडली बहना योजना" की पहली किश्त जारी हो रही है और इस मौके पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि, शिवराज सरकार के कार्यकाल में राज्य की महिलाओं की स्थिति लगातार खराब हुई है। पीसीसी चीफ ने आगे सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये शिवराज सरकार का पाप है और इसी को धोने के लिए वो इस आर्थिक सहायता का ढोंग कर रही है।
मप्र की पहचान महिलाओं पर अत्याचार की बनी हुई है
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, एमपी की नारी शक्ति को मैं विनम्र प्रणाम करता हूं। नारियों का सम्मान भारतीय परंपरा और कांग्रेस पार्टी की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। लेकिन, दुख की बात है कि, शिवराज जी के 18 साल के शासन में प्रदेश में महिलाओं की स्थिति निरंतर खराब होती गई है। प्रदेश की पहचान महिलाओं पर अत्याचार की बनी हुई है। महिला स्वास्थ्य सूचकांक में प्रदेश की दयनीय स्थिति है। गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस ना मिल पाने के समाचार आए दिन आते रहते हैं। इस सारी स्थिति के लिए शिवराज सिंह चौहान सरकार ना सिर्फ जिम्मेदार है बल्कि यह उनका पाप है। महिलाओं से किए गए इसी पाप को धोने के लिए आज महिलाओं को कुछ आर्थिक सहायता देने का ढोंग शिवराज सरकार कर रही है।चुनाव के समय शिवराज को बहनें याद आ रही है
कमलनाथ ने कहा कि, सबको पता है कि, बहनों के नाम पर शुरू की गई योजना के नियम ऐसे बनाए गए कि, 1 करोड़ से अधिक महिलाएं पहले ही अपात्र हो गईं। जिस तरह इन्होंने किसान सम्मान निधि में किसानों को रिकवरी नोटिस भेज दिए हैं, वैसा ही यह यह लाडली बहना के नाम पर भी करेंगे। पीसीसी चीफ ने शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि, जिन लोगों ने 22000 झूठी घोषणा की है और हर बार अपने वादे से मुकर गए हैं, चुनाव के समय उन्हें लाडली बहना याद आ रही है। लेकिन बहनों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।5 महीने बाद एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी
एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान दावा करते हुए कहा है कि, 5 महीने बाद एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम नारी सम्मान योजना में बहनों को 1500 रुपए प्रति माह देंगे। गैस का सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ करेगी और 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ हो जाएगा। किसानों की कर्ज माफी और पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी सौगात भी कांग्रेसी सरकार आपको देगी। कांग्रेस जो वचन देती है, उसे निभाती है।Read More: हमने 9 साल की सेवा से लोगों का विश्वास हासिल किया है - केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
Comments (0)