CG News : रायपुर केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा आज से देशभर में अपना मेगा विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा ने इस विशेष अभियान को 30 जून तक चलाने की योजना बनाई है। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर इसे पार्टी की एक बड़ी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।वही छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रेस वार्ता कर दी हैबीजेपी के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि, जनसंपर्क अभियान को BJP महोत्सव के रूप में मनाएगी
31 मई से 30 जून तक 51 बड़ी रैलियां होंगी
30 जून को पीएम मोदी डिजिटल रैली के माध्यम से 10 लाख बूथों में समाज के लोग, पार्टी के लोगो से सीधा सवांद करेंगे
500 से अधिक सभाएं होंगी
600 से अधिक प्रेस वार्ता होंगी
500 लोकसभा, 4000 विधानसभा में विशिष्ट परिवारों से मिलेंगे
हर लोकसभा से 1000 विशिष्ट परिवारों से सीधा संपर्क किया जाएगा
543 लोकसभा में 143 क्लस्टर में BJP के नेता 8 दिन गुजारेंगे
2 टोलियां बनेंगी, 288 बड़े नेता इस टोली में रहेंगे
1000 विधानसभा में मुख्य परिवार से मिलेंगे और उपलब्धियां बतयाएंगे
हर लोकसभा में आम सभ, मीडिया सवांद, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ कार्यक्रम होंगे, इसके अंर्तगत केंद्रीय नेताओं को BJP के कामों को दिखाने ले जाया जाएगा
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के साथ भोजन का आयोजन होगा
सभी 7 मोर्चो का सम्मेलन होगा
विधानसभा में लाभार्थी सम्मेलन, विश्व योग दिवस का आयोजन होगा
घर घर संपर्क अभियान, 20 जून से 30 जून प्रत्येक मतदान केंद्र में चलाया जाएगा
Comments (0)