MP NEWS - कांग्रेस के सीनियर नेता डॉ. गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने फॉर्मेसी काउंसिल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा किए गए मनमाने ढंग से सदस्यों की नियुक्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए है। ( MP NEWS ) वही इस दौरान गोविंद सिंह ने दावा किया कि, इस बार हम प्रदेश सरकार बनाएंगे।
डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह मंगलवार को उमरिया पहुंचे, यहां उन्होंने जिले नगर पालिका के द्वारा कराए जा रहे करोड़ों के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिए और जनता से कांग्रेस को जिताने की अपील की। वहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेकर उनको जीत का मंत्र दिए और सभी को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करने की अपेक्षा की।
एमपी में ऐसा कोई विभाग नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार नहीं होता
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि, एमपी में ऐसा कोई विभाग नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार नहीं होता। आगे उन्होंने राज्य की शिवराज परकार पर तंज कसते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार की गंगा तो श्यामला हिल्स से ही बहती है। कांग्रेस नेता ने दावा करते हुए कहा कि, हम इस बार हर हाल में राज्य में सरकार बनाएंगे। जनता भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है।
डॉ. गोविंद सिंह ने प्रभुराम चौधरी पर साधा निशाना
वहीं आगे नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने फॉर्मेसी काउंसिल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा किए गए मनमाने ढंग से सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है, 3 सदस्य अपने चहेतों को रख लिए और खुद अध्यक्ष बन गए। वहीं फर्जी ढंग से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस बांट कर करोड़ों का घोटाला करने में लगे हैं।
ये भी पढ़ें - Trimbakeshwar Temple: ‘ये सोची-समझी रणनीति’, त्र्यंबकेश्वर में चादर चढ़ाने की कोशिश पर बोले संजय राउत
Comments (0)