CG News : रायपुर। यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 07 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है|गाड़ी संख्या 18425/18426 पुरी-दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा पुरी से 01 जून 2023 से 26 जून 2023 तक तथा दुर्ग से 02 जून 2023 से 30 जून 2023 तक उपलब्ध रहेगी।
ट्रेनों में भीड़ अब यात्रियों के लिए होगी सीट ही सीट,7 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा