MP बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर एक बार फिर जमकर हमला बोला है। वीडी शर्मा ने कहा कि, 15 महीने में कमीशन नाथ की सरकार चल रही थी। उन्होंने पीसीसी चीफ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, इस सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना बंद की थी। मिस्टर बंटाधार के इशारे पर सरकार चल रही थी। कमलनाथ को सिर्फ कमीशन की चिंता होती थी। जब आज शिवराज सरकार में हवाई जहाज से तीर्थ यात्री यात्रा कर रहे हैं, तो कमलनाथ के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ सोचते थे सिर्फ हम ही हवाई जहाज से यात्रा कर सकते हैं।
दिग्विजय सिंह को दिनभर मोदीजी का भय सताता है
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस दौरान कहा कि, कांग्रेस के पाप के कारण किसान डिफाल्टर हुए, अब किसानों के लिए 2 हजार 100 सौ करोड़ रुपए राज्य की शिवराज सरकार दे रही है। वहीं कांग्रेस पर बरसते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, दिग्विजय सिंह को दिनभर मोदीजी का भय सताता है। कांग्रेस को दिनभर मोदीजी का भय सताता है। हिंदू राष्ट्र से दिग्विजय सिंह को भय क्यों है ? हिंदू राष्ट्र की बात से कांग्रेस को भय क्यों है ? दिग्विजय सिंह को एक ही सपना दिखता है। सेना पर सवाल खड़े करो।
मैं कमलनाथ के कद का नहीं बनना चाहता हूं
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, मैं कमलनाथ के कद का नहीं बनना चाहता हूं। भगवान मुझ पर आशीर्वाद बना कर रखें। मैं उनके कद का नहीं बनू। मैं गरीब किसान का बेटा हूं। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि, मेरे जैसे सामान्य गरीब के बेटे को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। मैं उस पद पर कभी नहीं जाना चाहता हूं।
कमलनाथ गरीबों का खून चूसकर अरबपति कैसे बने
वीडी शर्मा ने आगे पीसीसी चीफ पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं गरीब आदिवासी के घर भोजन करने जाता हूं। गरीबों को आदिवासियों को गले लगाता हूं। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ ने कहा था कि, मैं वीडी शर्मा के कद का नहीं हूं। कमलनाथ छिंदवाड़ा में गरीबों का खून चूसकर अरबपति कैसे बने। चीन के साथ मिलकर गद्दारी कर की। चीन के साथ सांठगांठ की। नानावटी आयोग ने आपको सस्पेक्टेड माना है।
written By- DURGESH VISHWAKARMA