लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे है। एमपी में एक-एक कर कई बड़े नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने आज यानी की मंगलवार को BJP में शामिल हो गए।
रामनिवास रावत के साथ मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि, दोनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।