कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय मध्य प्रदेश में है। इस दौरान राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। कांग्रेस नेता ने विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। वहीं अब इस पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने तंज कसा है।
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, चुनाव पास आ गए है, इसलिए राहुल गांधी का मंदिरों में जाने का क्रम शुरू हुआ। राहुल गांधी किसी दिन राम भक्त बनकर अयोध्या भी पहुंच जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।