CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डाॅक्टरों की लापरवाही के चलते डिलीवरी के लिए आई एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल का घेराव कर जमकर हंगामा किया और डाॅक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करने की कोशिश की। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी हमर अस्पताल का है।
एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई।